26 दिसंबर 2023 - 05:49
साइबर हमले के बाद अँधेरा में डूबा इस्राईल

तल अवीव, हर्ज़लिया, अश्कलोन, "रामत गण" और "रहफुत" के बड़े हिस्से अँधेरे में डूबे हैं, "इज़राइल टुडे" के अनुसार, हालांकि इस बिजली कटौती का कारण और विवरण ज्ञात नहीं हो सका, एजेंसिया साइबर हमले की संभावना की जांच कर रही हैं।


मीडिल ईस्ट के कुछ मीडिया हाउस ने इस्राईल के बिजली नेटवर्क पर व्यापक साइबर हमले और अधिकांश मक़बूज़ा फिलिस्तीनी शहरों में बिजली कटौती की रिपोर्ट दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तल अवीव, हर्ज़लिया, अश्कलोन, "रामत गण" और "रहफुत" के बड़े हिस्से अँधेरे में डूबे हैं। हिब्रू वेबसाइट "इज़राइल टुडे" के अनुसार, हालांकि इस बिजली कटौती का कारण और विवरण ज्ञात नहीं हो सका, एजेंसिया साइबर हमले की संभावना की जांच कर रही हैं।

इस हिब्रू वेबसाइट के मुताबिक़ मक़बूज़ा फिलिस्तीन के बिजली नेटवर्क में गड़बड़ी, और भारी बिजली कटौती पर प्रवासी यहूदियों ने सरकार के प्रति नाराज़गी और कड़ी आपत्ति जताई है।